—Advertisement—

‘धुरंधर 2’ के मलयालम-कन्नड़ शो टलने पर मेकर्स ने मांगी माफी, दर्शकों को दिए 2 विकल्प, आदित्य धर की इमोशनल अपील

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज के वक्त कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं, जिसकी वजह से मलयालम और कन्नड़ शो को फिलहाल टाल दिया गया है. टीम ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए बताया कि हिंदी, तमिल और तेलुगु शो अपने तय समय पर ही चलेंगे. दर्शक रिफंड ले सकते हैं या सबटाइटल्स के साथ हिंदी वर्जन देख सकते हैं. साथ ही, आदित्य धर ने फैंस से इमोशनल अपील की है कि वे फिल्म के स्पॉयलर शेयर न करें, ताकि हर दर्शक थिएटर में फिल्म का पूरा आनंद ले सके.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘धुरंधर 2’ को खूब सराहा जा रहा है.

नई दिल्ली: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐन मौके पर फिल्म की टीम को एक बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा है. निर्देशक आदित्य धर ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए दर्शकों से माफी मांगी और बताया कि कुछ टेक्निकल दिक्कतों की वजह से मलयालम और कन्नड़ भाषाओं के शो फिलहाल टाल दिए गए हैं. टीम ने अपने नोट में लिखा कि ‘धुरंधर’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सपना है जिसे वे हर भाषा में एक साथ रिलीज करना चाहते थे, पर अचानक आई इस रुकावट ने उनकी योजना थोड़ी बिगाड़ दी है. हालांकि, राहत की बात यह है कि हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन अपनी तय समय सीमा के अनुसार ही सिनेमाघरों में दस्तक देंगे.

रिलीज के नए शेड्यूल के मुताबिक, पूरे भारत में हिंदी के ज्यादातर शो शाम 5 बजे से शुरू हो जाएंगे, जबकि तमिल और तेलुगु वर्जन के शो रात 9 बजे से दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे. जिन दर्शकों ने मलयालम या कन्नड़ डब्ड वर्जन के टिकट पहले ही बुक कर लिए थे, उनके लिए मेकर्स ने दो विकल्प रखे हैं. प्रभावित दर्शक या तो अपने टिकट का पूरा रिफंड ले सकते हैं या फिर सबटाइटल्स के साथ हिंदी वर्जन देख सकते हैं. टीम ने इस असुविधा के लिए गहरा खेद जताया है और वादा किया है कि मलयालम और कन्नड़ वर्जन की समस्या को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और ये शो अगले दिन सुबह से सुचारू रूप से चलने लगेंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम न हो, इसलिए मेकर्स लगातार अपडेट्स दे रहे हैं.

आदित्य धर की फैंस से खास अपील
तकनीकी अपडेट के साथ-साथ आदित्य धर ने फैंस से एक बेहद खास और इमोशनल अपील भी की है. उन्होंने हाथ जोड़कर गुजारिश की है कि जो लोग फिल्म देख लें,वे सोशल मीडिया पर ‘स्पॉयलर’ न दें यानी फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में पहले से कुछ न बताएं. उनका मानना है कि हर फैन को बिना कुछ जाने, पूरी उत्सुकता के साथ थिएटर जाना चाहिए ताकि फिल्म खत्म होने के बाद वह अपनी एक स्वतंत्र राय बना सके. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है और टीम को उम्मीद है कि इस छोटी सी बाधा के बावजूद फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा. फिलहाल, सभी की नजरें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं कि यह एक्शन-ड्रामा क्या कमाल दिखा पाता है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X