—Advertisement—

‘धुरंधर 2’ के बाद 3 बड़े प्रोजेक्ट पर दांव लगाने को तैयार आदित्य धर! रणवीर सिंह संग अगली फिल्म पर चर्चा

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मशहूर निर्देशक आदित्य धर ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं. डायरेक्टर के पास तीन विकल्प हैं. पहला, लंबे समय से रुके प्रोजेक्ट ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ को नए सिरे से शुरू कर सकते हैं. दूसरा, रणवीर सिंह के साथ चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक एपिक फिल्म बनाना. तीसरा, उनके एक स्पोर्ट्स ड्रामा पर काम करने की चर्चा है. आदित्य फिलहाल एक छोटा ब्रेक ले रहे हैं, जिसके बाद वह अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे. आदित्य धर से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, इसलिए फैंस को एक बार फिर किसी हाई-कांसेप्ट सिनेमा का इंतजार है.

नई दिल्ली: आदित्य धर आज के समय में बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शुमार हो चुके हैं, जिन पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है. अपनी पिछली फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि उनका अगला कदम क्या होगा. चर्चा है कि आदित्य फिलहाल एक छोटा सा ब्रेक ले रहे हैं, ताकि वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर पूरे मन के साथ काम शुरू कर सकें.

Dhurandhar 2, Ashwatthama, Aditya Dhar Upcoming projects, Ranveer Singh Reunion, The Immortal Ashwatthama, आदित्य धर, धुरंधर 2, Aditya Dhar Upcoming films

आदित्य धर के पास इस वक्त कई बड़े आइडिया हैं, जिनमें सबसे ऊपर नाम आ रहा है ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ का. प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका हुआ था और इसमें पहले विक्की कौशल नजर आने वाले थे. लेकिन, अब आदित्य धर की ताजा कामयाबी को देखते हुए इस फिल्म को एक नए सिरे और बड़े बजट के साथ फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है.

Dhurandhar 2, Ashwatthama, Aditya Dhar Upcoming projects, Ranveer Singh Reunion, The Immortal Ashwatthama, आदित्य धर, धुरंधर 2, Aditya Dhar Upcoming films

आदित्य धर का एक और बड़ा प्रोजेक्ट जो सुर्खियों में है, वह है चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

आदित्य-रणवीर के बीच पहले भी इस फिल्म को लेकर काफी बातचीत हो चुकी है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में वे दोबारा बैठकर इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं.

Yami gautam Aditya

आदित्य धर की फिल्मों का पैमाना हमेशा से रॉयल रहा है, इसलिए इस ऐतिहासिक फिल्म को भी ग्लोबल लेवल के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाने की योजना है. अगर सब कुछ सही रहा, तो दर्शकों को पर्दे पर इतिहास का एक शानदार और रोमांचक अध्याय देखने को मिल सकता है.

aditya dhar upcoming movies, aditya dhar upcoming movies list, aditya dhar next movie, aditya dhar upcoming films, Dhurandhar 2, धुरंधर 2, धुरंधर 2 फिल्म

दिलचस्प बात यह भी है कि आदित्य धर सिर्फ एक्शन या इतिहास तक ही सीमित नहीं रहना चाहते. वह कुछ अलग हटकर करने की भी सोच रहे हैं, जिसके तहत एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर भी काम चल रहा है. अगर वह इस प्रोजेक्ट को चुनते हैं, तो यह उनकी अब तक की ‘हाई-एक्शन’ इमेज से थोड़ा अलग और एक नया एक्सपेरिमेंट होगा. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

aditya dhar upcoming movies, aditya dhar upcoming movies list, aditya dhar next movie, aditya dhar upcoming films, Dhurandhar 2, धुरंधर 2, धुरंधर 2 फिल्म

आदित्य धर ने अभी तक किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्मी गलियारों में चर्चा गरम है कि आदित्य की अगली फिल्म इन्हीं तीन रास्तों में से एक होगी. चाहे वह अश्वत्थामा की पौराणिक दुनिया हो, चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास या फिर खेल के मैदान का जज्बा, आदित्य धर का अगला धमाका यकीनन बड़े पर्दे पर देखने लायक होगा. (फोटो साभार: Instagram@adityadharfilms)

aditya dhar upcoming movies, aditya dhar upcoming movies list, aditya dhar next movie, aditya dhar upcoming films, Dhurandhar 2, धुरंधर 2, धुरंधर 2 फिल्म

आदित्य धर-रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की बात करें, तो इसने सिर्फ 16 दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड धराशाई कर दिए हैं, जिसकी रफ्तार अभी भी कम नहीं हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X