—Advertisement—

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग से बार-बार ब्रेक लेते थे रणवीर सिंह, भाग जाते थे दीपिका पादुकोण के पास, दिल जीतने वाली है वजह

Author Picture
Published On: March 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के सातवें आसमान पर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ और काम के बीच कैसे तालमेल बिठा रहे थे? फिल्म में उनके को-स्टार रहे अभय अरोड़ा ने खुलासा किया है कि शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बावजूद रणवीर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण का पूरा ख्याल रखते थे. वह अक्सर ब्रेक लेकर दीपिका के पास पहुंच जाते थे, ताकि इस खास समय में उनके साथ रह सकें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

धुरंधर 2 फिल्म की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं रणवीर सिंह.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं और साल 2024 में ही इस कपल ने अपनी नन्हीं बेटी का स्वागत किया. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर अभय अरोड़ा ने खुलासा किया कि काम के भारी दबाव के बावजूद रणवीर ने अपनी फैमिली को कैसे संभाला.

धुरंधर 2 फिल्म में यासिर का किरदार निभाने वाले अभय ने मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में बताया कि शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच भी रणवीर अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं भूलते थे. वह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण का पूरा ख्याल रखते थे और जैसे ही उन्हें शूटिंग से थोड़ा भी वक्त मिलता, वह उनके पास पहुंच जाते थे. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ फैमिली को इतनी अहमियत देना वाकई काबिले तारीफ है.

View this post on Instagram

Home
Facebook
Telegram
X