—Advertisement—

‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच संजय दत्त ने किया धमाका, ‘आखिरी सवाल’ से फैंस की बढ़ाई धड़कनें, चर्चा में फर्स्ट लुक

Author Picture
Published On: March 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एक्टर संजय दत्त ने अपनी अगली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 सालों के इतिहास और उसकी विचारधारा पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसमें अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती और समीरा रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. संजय दत्त हाल में अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं. ‘आखिरी सवाल’ की कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

संजय दत्त ने अगली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है. (फोटो साभार: Instagram@trishaladutt)

नई दिल्ली: संजय दत्त के फैंस के लिए यह समय किसी उत्सव से कम नहीं है. अभी हाल में उनकी स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई है, जिसमें उनके ‘एसपी चौधरी असलम’ के किरदार ने सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है. दर्शक उनकी एक्टिंग, धांसू डायलॉग्स और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के कायल हो गए हैं. लेकिन ‘बाबा’ यहीं नहीं रुकने वाले! ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर सबको चौंका दिया है. इस नए पोस्टर में संजय दत्त का लुक काफी गंभीर और प्रभावशाली नजर आ रहा है, जिसे देखकर साफ लग रहा है कि वे एक बार फिर पर्दे पर कुछ बड़ा और अलग करने जा रहे हैं.

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की सबसे खास बात इसकी कहानी और विषय है. यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के लंबे इतिहास और उसकी विचारधारा पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसकी पटकथा उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है. कहानी एक प्रोफेसर और एक रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इतिहास के पन्नों को खंगालते नजर आएंगे. संजय दत्त ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि यह एक ऐसा सवाल है जिसे भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया, और इसका जवाब जानने के लिए दर्शकों को तैयार रहना चाहिए. यह फिल्म वैचारिक गहराई के साथ-साथ मनोरंजन का भी तड़का लगाएगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है.

(फोटो साभार: Instagram@duttsanjay)

15 मई को दस्तक देगी फिल्म
स्टार कास्ट की बात करें तो संजय दत्त के साथ इस फिल्म में अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. संजय दत्त की खूबी यही है कि वे सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी अपनी धाक जमाई है. ‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने घोषणा कर दी है कि यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘धुरंधर 2’ के बाद अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि संजय दत्त इस ऐतिहासिक और वैचारिक सफर में क्या नया कमाल दिखाते हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X