—Advertisement—

‘धुरंधर’ जैसी हैं ये 13 फिल्में, सिनेमाघरों में उमड़े दर्शक, धुआंधार कमाई से तोड़े रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

Author Picture
Published On: March 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Bollywood Highest Grossing Movies : बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की धूम जारी है. फिल्म ने सिर्फ 6 दिन में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है. धुरंधर 2 को लेकर सिने प्रेमियों के अलग ही लेवल की दीवानगी देखने को मिल रही है. इससे पहले बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों कुछ चुनिंदा फिल्मों के लिए ऐसी दीवानगी देखने को मिली थी. वैसे भी पिछले 10 साल में सिनेमा में बहुत बदलाव आया है. दर्शकों की पसंद भी बदली है. धुरंधर 2 के जैसी क्रेज हमें बॉलीवुड-साउथ की इन 5 फिल्मों के लिए भी देखने को मिला था. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई थी. ये फिल्में कौन सी हैं, आइये जानते हैं…

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की धुआंधार कमाई जारी है. इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. सिर्फ 6 दिन में ही 1000 करोड़ के कल्ब में एंट्री ले ली है. बॉलीवुड में पिछले 11 साल 15 से ज्यादा ऐसी फिल्में आई जिनके लिए दर्शकों की दीवानगी ‘धुरंधर’ से कम नहीं रही. ये फिल्में थीं : बाहुबली, दंगल, बाहुबली 2, केजीएफ, केजीएफ 2, पुष्पा : द राइज, पुष्पा 2, पठान, जवान, एनिमल, कंतारा, कंतारा चैप्टर 1, और धुरंधर. बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. एक मूवी ने दूसरी मूवी के रिकॉर्ड तोड़े.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

2015 से पहले भारतीय सिनेमा में बड़ा बदलाव देखने को मिला.दर्शकों की रुचि बदली. सिनेमा की परिभाषा बदली. पैन इंडिया सिनेमा का चलन और तेजी से बढ़ा. ऐसे में साउथ की फिल्मों ने बॉलीवुड को आईना दिखाया. 2015 में साउथ की मूवी बाहुबली ने जिस स्केल का सिनेमा दिखाया, बॉलीवुड के बड़े से बड़े बैनर की नींद उड़ गई. बाहुबली 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी. 2015 में एक फिल्म पर्दे पर आई थी जिसका नाम था : बाहुबली. फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था. यह फिल्म 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. देश के वीर योद्धाओं, राजा महाराजाओं की जिंदगी, बड़े महल, समृद्ध रज्य इन सभी चीजों को लेकर जितनी भी कल्पनाएं मन-मस्तिष्क में होती हैं, उन सभी को बाहुबली फिल्म में दिखाय गया था. प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज लीड रोल में थे. 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

बाहुबली फिल्म की कहानी चालुक्य राजा पुलकिशन द्वितीय से भी काफी हद तक प्रेरित थी. ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? दर्शकों को इस सवाल का जवाब बाहुबली 2 में मिला था. फिल्म का दूसरा पार्ट दो साल बाद अप्रैल 2017 में ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ के नाम से रिलीज हुआ. 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 1700 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

बाहुबली और बाहुबली 2 के बीच 2016 में बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म आई जिसकी गिनती हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में होती है. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था. नाम है : दंगल. दंगल फिल्म ने करीब 2000 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. ‘सत्यमेव जयते’ के एक एपिसोड में आमिर खान ने फोगाट बहनों यानी गीता फोगाट और बबिता फोगाट को दुनिया से रुबरु करवाया था. फोगाट बहनों ने इस एपिसोड में अपने पिता के संघर्ष की कहानी के साथ-साथ अपने स्ट्रगल की कहानी बताई थी. हरियाणा के छोटे से गांव बलाली से आने वाले महावीर फोगाट के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. फिर भी उन्होंने अपने जुनून को जिंदा रखा. इस पर बनी इस फिल्म को देखने को लिए सिनेमाघरों में दर्शक टूट पड़े थे.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

फिर आया साल 2018 जहां कन्नड़ फिल्म के एक हीरो ने पूरे देश को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना लिया. जी हां! बात हो रही कन्नड़ एक्टर यश की.
21 दिसंबर 2018 को यश की फिल्म ‘केजीएफ: चेप्टर 1’ रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी दो पार्ट में आई थी. केजीएफ चैप्टर 1 एक पीरियड एक्शन ड्रामा थी जो रॉकी (यश) नामक एक महत्वकांक्षी व्यक्ति की कहानी बताती है. वह अपनी मरती हुई मां को दुनिया की सारी दौलत देने का वादा पूरा करने के लिए मुंबई के अंडरवर्ल्ड से होकर कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) के सोने के खदानों पर कब्ज़ा करने निकलता है. केजीएफ चैप्टर 2 की दीवानगी ने उस समय सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने 1250 करोड़ की कमाई की. यह एक पैन इंडिया फिल्म साबित हुई. यश फिल्म में निभाए गए किरदार रॉकी नाम से फेमस हो गए. अब उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ आने वाली है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

2019 में कबीर सिंह और संजू ने एक अलग ही तरह की अलग जगाई. कबीर सिंह ने ऐसी परिपाटी की नींव रखी, जिसकी गूंज आज 2026 में भी सुनाई दे रही है. 2021 में साउथ से एक ऐसा बवंडर उठा जिसने एक बार फिर से पूरे बॉलीवुड को दहला दिया. यह तूफान इस बार अल्लू अर्जुन लेकर आए. उनकी फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई. फिल्म की स्टोरी, फिल्मांकन, सिनेमेटोग्राफी, डायलॉग सबकुछ करिश्माई था. 17 दिसंबर 2021 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी लोगों ने खूब पसंद किया. ‘पुष्पा : द राइज’ के ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ ‘फायर हैं मै’ डायलॉग बहुत फेमस हुए. मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़े. दुनियाभर 360 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह अल्लू अर्जुन की पहली 300 करोड़ी फिल्म बनी.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

कंटेट ही बॉक्स ऑफिस का किंग है, 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ ने इसको साबित किया. ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुअमर लीड रोल में थे. कहानी ऋषभ शेट्टी, अनिरुद्ध महेश, शानिल गौतम, राज बी. शेट्टी, श्याम प्रसाद और प्रकाश तुमिनाड ने लिखी थी. फिल्म का प्रोडक्शन विजय किरंगडूर और चौल्वे गौड़ा ने किया था. कांतारा का मतलब रहस्यमयी जंगल से है. डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया था. फिल्म की सफलता ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया. मात्र 16 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 450 करोड़ की कमाई की थी. इसी फिल्म का दूसरा पार्ट
2 अक्टूबर 2025 में ‘कांतारा चैप्टर 1’ के नाम से रिलीज हुआ. दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जलजला ला दिया. फिल्म ने ₹852 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

साल 2023 बॉलीवुड के बहुत लकी साबित हुआ. इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में आईं. यह बात अलग है कि इन फिल्मों का कनेक्शन साउथ से बहुत ज्यादा था. 2023 में ही रनबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की ‘एनिमल’ फिल्म आई जिसका निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया था. मूवी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, 500 किलो वजनी मशीन गन सब कुछ अनूठा था. प्योर स्टील से बनी मशीन गन की कीमत 45 लाख रुपये बताई गई. एनिमल में रनबीर कपूर का वायलेंट लुक देखने को मिला था. रनबीर कपूर का किरदार हीरो होते हुए भी विलेन जैसा था. बॉबी देओल फिल्म के असली विलेन थे. 114 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ मूवी ने ओपनिंग लेकर सबको हैरत में डाल दिया था. सिर्फ चार दिन में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. ₹100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने ₹917.82 करोड़ से वर्ल्डवाइड कमाई की. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

25 जनवरी 2023 में आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले उनकी मूवी ‘पठान’ सिनेमाघरों में आई. शाहरुख खान का जादू फिर से दर्शकों पर चला. फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. पठान फिल्म के दौरान खूब कंट्रोवर्सी भी हुई. सोशल मीडिया पर बायकॉट कैंपेन भी चला लेकिन फिल्म की सफलता को नहीं रोक पाए. पठान के गानों पर दर्शक थिएटर में ही नाचते-झूमते नजर आए थे. पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे. पठान ने इंडिया में 543 करोड़ का कलेक्शन किया था. वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. 2023 में ही शाहरुख खान की एक और फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जलजला ला दिया था. यह फिल्म जवान थी जिसमें शाहरुख खान अपने करियर में पहली बार पुलिस की वर्दी नजर आए थे. जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार थे. जवान ने इंडिया में 643 करोड़ जबकि वर्ल्ड वाइड 1146 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

bollywood highest grossing movies list, bollywood highest collection movies list, bollywood highest collection movie in india, bollywood highest grossing movies india collection, highest grossing bollywood movies in india all time, shah rukh khan jawan movie worldwide collection, shah rukh khan pathan movie worldwide collection, ranbir kapoor animal movie worldwide collection, bahubali 2 collection worldwide, kantara movie collectoin worldwide, kgf chapter 1 collection worldwide, kantara chapter collection worldwide, pushpa 2 the rule collection worldwide, chhava movie collection, dangal movie collection

2025 की शुरुआत में ही विक्की कौशल की हिस्टोरिकल एपिक ‘छावा’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर ने किया था. अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के किरदार को जीवंत कर दिया. फिल्म ने 808 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X