—Advertisement—

,

दुद्धी में सपा का जोरदार प्रदर्शन, आदिवासी हकों और बेरोजगारी को लेकर गरजी आवाज़ |

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: July 30, 2025

—Advertisement—

दुद्धी में सपा का जोरदार प्रदर्शन, आदिवासी हकों और बेरोजगारी को लेकर गरजी आवाज़ |

✍️ समाचार संवाददाता – प्रेम चंद📍 दुद्धी, जनपद – सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

दुद्धी, सोनभद्र।

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री जुबेर आलम के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं, किसानों, आदिवासियों और आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में रोजगार, भूमि अधिकार, शिक्षा और कृषि से जुड़ी कई अहम मांगें शामिल थीं।

प्रमुख मांगें:

युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था की जाए

फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए

बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाया जाए

आदिवासियों को धारा 20 की काबिज भूमि से बेदखली व उत्पीड़न से बचाया जाए

प्राथमिक विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया को रोका जाए

किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए

नेतृत्व की हुंकार:

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे श्री जुबेर आलम ने कहा,

“जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए इन मांगों का पूरा होना अनिवार्य है। सरकार यदि जल्द समाधान नहीं करती है तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।”

जनता का समर्थन:

इस प्रदर्शन को स्थानीय नागरिकों का भी व्यापक समर्थन मिला। लोगों ने सपा कार्यकर्ताओं की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि सरकार को जमीनी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, ना कि केवल वादों तक सीमित रहना चाहिए।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X