—Advertisement—

,

दुद्धी में अवैध मिट्टी खनन का मामला उजागर, जाँच की उठी मांग शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों को सौंपा पत्र, राजस्व नुकसान का लगाया आरोप |

Author Picture
Published On: July 15, 2025

—Advertisement—

दुद्धी में अवैध मिट्टी खनन का मामला उजागर, जाँच की उठी मांग शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों को सौंपा पत्र, राजस्व नुकसान का लगाया आरोप |

दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र दुद्धी में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र के झारो, आश्रम मोड़, रनटोला समेत कई स्थानों से जेसीबी और पोकलेन मशीनों की सहायता से मिट्टी का खनन कर सैकड़ों ट्रकों के जरिए उसकी बिक्री कर दी गई। ग्रामीणों और समाजसेवियों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि से शासन को लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है।

गांव के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को प्रार्थना पत्र सौंप कर इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायत में बताया गया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को या तो इस अवैध खनन की जानकारी नहीं थी या फिर मिलीभगत के चलते उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी।

क्षेत्रीय समाजसेवी अनूप कुमार ने दुद्धी तहसील अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हुए अवैध खनन की शिकायत कमिश्नर, जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, खनन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों से की है। उन्होंने GPS लोकेशन और स्थल के फोटो भी सबूत के तौर पर संलग्न किए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में शामिल खननकर्ताओं, ट्रैक्टर, जेसीबी मालिकों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और शासन को हुए राजस्व नुकसान की भरपाई भी उनसे कराई जाए।

इस विषय में जब तहसीलदार अंजनी गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया, “यह मामला आज मेरे संज्ञान में आया है। एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की स्थलीय जांच करवाई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।”

अवैध खनन के इस गंभीर प्रकरण ने प्रशासनिक प्रणाली और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में कितनी तत्परता से कार्यवाही करता है।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X