—Advertisement—

दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के चुनाव में नामांकन के पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए 

Author Picture
Published On: January 19, 2025

—Advertisement—

दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के चुनाव में नामांकन के पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए |

अध्यक्ष पद हेतु कुलभूषण पांडे प्रेमचंद यादव ने नामांकन फार्म खरीदे

दुद्धी सोनभद्र lदुद्धी बार एसोसिएशन संघ के चुनाव को देखते रविवार को कचहरी परिसर में काफी सरगर्मी देखी गई ।इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के चुनाव फार्म के बिक्री के पहले दिन अध्यक्ष पद समेत सात नामांकन फार्मों की बिक्री हुईl एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद हेतु कुलभूषण पांडे और प्रेमचंद यादव ने नामांकन फार्म की खरीदारी किया l चुनाव अधिकारी विजय कुमार सिंह रामदुलारे गुप्ता अरुणोदय जौहरी कृष्ण देव ने संयुक्त रूप से बताया कि सचिव पद के लिए राकेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर पद के लिए दुबेश प्रकाश और राम सागर गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर सदस्य पद के लिए सन्नो बानो ने फार्म की खरीदारी कियाl उपाध्यक्ष पद 2 वर्ष से ऊपर पद के लिए अंकित जौहरी ने नामांकन फार्म की खरीदारी कियाl फार्मो के बिक्री और नामांकन प्रक्रिया के चलते रविवार छुट्टी के दिन भी कचहरी परिसर में वादकारी तो नहीं लेकिन अधिवक्ताओं की फार्म लेने की भीड़ लगी रही l एल्डर कमेटी के द्वारा चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्सुकता और गहमा गहमी देखा जा रहा है l सोमवार को भी नामांकन फार्म की बिक्री और नामांकन दाखिला का अंतिम दिन हैl सोमवार को तमाम पदों के लिए अधिवक्ताओं की काफी भीड़ बनी रहेगीl 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी समय 2:00 बजे से शुरू और 3:00 बजे तक ही होगाl वैध नामांकन पत्रों का 4:30 बजे प्रकाशन होगाl चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान 24 जनवरी को पूर्वाहन 11:00 से 3:30 तक होगाl तत्पश्चात मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगीl

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X