—Advertisement—

,

दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर 37 मामले दर्ज, तीन का हुआ निस्तारण 

Author Picture
Published On: September 20, 2025

—Advertisement—

दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर 37 मामले दर्ज, तीन का हुआ निस्तारण

दुद्धी सोनभद्र। तहसील सभागार में शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 37 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने की।

मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया तथा एक मामले पर संबंधित टीम भेजकर समाधान किया गया। इस प्रकार कुल तीन मामलों का निस्तारण किया गया।

उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष जनशिकायतों की जांच एक सप्ताह के भीतर मौके पर जाकर की जाए और तत्परता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार रॉय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ओपी सिंह व ज्ञानेन्द्र कुमार, खंड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी रुद्रेश यादव सहित विभिन्न विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X