—Advertisement—

दुद्धी तहसील समाधान दिवस में कुल 87 मामले आए सामने,7 मामलों का हुआ निस्तारण!

Author Picture
Published On: July 6, 2024

—Advertisement—

दुद्धी तहसील समाधान दिवस में कुल 87 मामले आए सामने,7 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण!

दुद्धी सोनभद्र। आज शनिवार को तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 87 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें 4 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। तथा 3 जन शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्ताण हेतु टीम भेजा गया ।

इस तरह से कुल 7 मामलो का निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र को 1 सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत प्रार्थना पत्र का निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहिए। अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेश राय बीडीओ रामविलास चौरसिया हेमंत सिंह आरएफओ रेणुकूट तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव पुलिस उपाधीक्षक पिपरी अमित कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं दुद्धी सर्किल के समस्त थानाध्यक्ष व कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X