—Advertisement—

,

थाना कोन पुलिस की बड़ी सफलता – दो पशु तस्कर गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से बिहार ले जाए जा रहे 67 गोवंश बरामद |

Author Picture
Published On: July 25, 2025

—Advertisement—

थाना कोन पुलिस की बड़ी सफलता – दो पशु तस्कर गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से बिहार ले जाए जा रहे 67 गोवंश बरामद |

प्रेस विज्ञप्ति | जनपद – सोनभद्र | दिनांक – 25.07.2025

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं गौ-तस्करी नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है |

दिनांक 24.07.2025 को रात्रि लगभग 22:30 बजे थाना कोन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर ग्राम झरिया होते हुए अमिला धाम के नीचे से बड़ी संख्या में गोवंश को जंगल के रास्ते बिहार बेचने हेतु ले जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना कोन पुलिस की 4 टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी घेराबंदी की। इस दौरान 67 गोवंशीय पशु बरामद किए गए एवं मौके से दो अभियुक्तों:

1. उपेन्द्र कुमार पुत्र रामनाथ, उम्र लगभग 35 वर्ष

2. रमाशंकर पुत्र करमू, उम्र लगभग 30 वर्ष

(दोनों निवासी – डुमुरका, थाना अधौरा, जिला भभुआ, बिहार) 

को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 98/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण –

कुल 67 गोवंशीय पशु

गिरफ्तारी व कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार सिंह, थाना कोन

2. उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया

3. उपनिरीक्षक शमशेर यादव, थाना कोन

4. उपनिरीक्षक श्रीकान्त राय, चौकी प्रभारी चननी

5. हेड कांस्टेबल – विनय यादव, सुरेन्द्र चौहान, अमित सिंह, शिवकुमार यादव, विनय कुमार सिंह

6. कांस्टेबल – सत्यप्रकाश, थाना कोन

Related News
Home
Facebook
Telegram
X