—Advertisement—

तो इजरायल धरती के नक्शे पर नहीं होता, बराक ओबामा पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, न्यूक्लियर डील से हटने की बताई वजह

Author Picture
Published On: April 7, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

इजरायल खत्म हो जाता, ओबामा पर भड़के ट्रंप, न्यूक्लियर डील से हटने की बताई वजह

Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी लोग चाहते हैं कि यह संघर्ष जारी रहे. वे इस जंग के जरिए अपने देश में बड़ा बदलाव चाहते हैं. ट्रंप ने कहा कि जब बम धमाके नहीं होते तो वे परेशान हो जाते हैं. ईरान के लोग बमों की आवाज सुनना चाहते हैं क्योंकि वे आजाद होना चाहते हैं. ट्रंप के इस अजीब दावे से हर कोई बहुत ज्यादा हैरान है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा.

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग को ओबामा-युग की न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने के अपने पहले के फैसले से जोड़ा. उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा क‍ि अगर हम बराक हुसैन ओबामा के समझौते को नहीं तोड़ते, तो इजरायल खत्म हो चुका होता. पत्रकारों से बातचीत के दौरान, ट्रंप से नागरिकों पर जंग के असर और ईरान के अंदर की स्थिति के बारे में भी सवाल किए गए.

उन्होंने दावा किया कि ईरानी लोग चाहते हैं कि संघर्ष जारी रहे, ताकि वहां बदलाव आ सके. जब ईरानियों को बम धमाके नहीं सुनाई देते, तो वे परेशान हो जाते हैं. वे बमों की आवाज सुनना चाहते हैं, क्योंकि वे आजाद होना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों को क्रूर तरीके से दबाया जाता है, और अगर लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाती है.

हर साल होने वाले ईस्टर एग रोल कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “यह बहुत खास दिन है… यह दिन है जब हम यीशु को याद करते हैं… यह धर्म को मनाने का दिन है.” उन्होंने इस मौके पर देश की स्थिति को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “हमारा देश बहुत अच्छा कर रहा है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ… हमने शेयर बाजार में हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हमने अपनी सेना में भी हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है.”

इस मौके पर ट्रंप ने ईरान से रेस्क्यू किए गए दोनों पायलटों का भी जिक्र किया. कार्यक्रम में देश के अंदर के मुद्दों पर भी बात हुई, जिसमें अंडों की कीमत का मुद्दा भी शामिल था. ट्रंप ने कहा कि अंडों के दाम काफी कम हो गए हैं. उन्होंने कहा क‍ि कीमतें 40 से 50 प्रत‍िशत तक गिर गई हैं और इसका श्रेय उन्‍होंने अपनी सरकार को दिया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 40,000 से ज्यादा अंडों का इस्तेमाल हुआ, जो देशभर के किसानों ने उपलब्ध कराए.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X