—Advertisement—

तेलगुडवा से कोन सडक निर्माण मे देरी पर ज्ञापन सौंपा गया

Author Picture
Published On: January 7, 2026

—Advertisement—

तेलगुडवा से कोन सडक निर्माण मे देरी पर ज्ञापन सौंपा गया

सोनभद्र तेलगुडवा से कोन तक सडक निर्माण कार्य मे हो रही अत्यधिक देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग पर दबाव बढता जा रहा है इसी क्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच अपना दल एस श्री आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व मे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन मे बताया गया कि उक्त सडक निर्माण कार्य का टेंडर लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुका है लेकिन कार्य की गति अत्यन्त धीमी है जिससे क्षेत्रीय जनता मे असंतोष व्याप्त हैश्री आनन्द पटेल दयालु ने अवगत कराया कि इस सडक की स्वीकृति के लिए उनकी टीम द्वारा लम्बे समय तक संघर्ष किया गया था उप जिलाधिकारी जिलाधिकारी मण्डलायुक्त खनन अधिकारी को ज्ञापन देने से लेकर जन हस्ताक्षर अभियान तक चलाया गया इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय आशीष पटेल जी के पत्राचार के उपरान्त सडक स्वीकृत हो सकीउन्होंने कहा कि इतने लम्बे संघर्ष के बाद भी यदि निर्माण कार्य धीमी गति से चलता है तो यह आम नागरिको के लिए कष्टकारी होने के साथ सरकार की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न खडा करता है ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ठेकेदार को स्पष्ट और कठोर निर्देश जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए मानक के अनुरूप कार्य न होने की स्थिति मे विभागीय लापरवाही मानी जाएगीइस दौरान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच जनाब महताब आलम जिला उपाध्यक्ष जनाब शिबू शेख तथा जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना श्री विकास घटक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related News
Home
Facebook
Telegram
X