—Advertisement—

तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचला, गुजरात कमाने गये युवक की मौके पर मौत.

Author Picture
Published On: June 5, 2024

—Advertisement—

तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचला, गुजरात कमाने गये युवक की मौके पर मौत.

राजेश तिवारी (संवाददाता)

कोन / सोनभद्र – कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा टोला नीमदामर निवासी झगडू. उराँव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र विश्वनाथ उराँव काम करने हेतु अपने दोस्तों व आस पास के लोगों के साथ गुजरात एक निजी कम्पनी श्री आशा पूरा इंजीयनिरिंग मुंद्रा ( कच्छ) गुजरात में मजदूर का कार्य करने गया था जो कम्पनी से ड्यूटी पूरा करने के पश्चात् 3 जून को शाम लगभग 8 बजे बाजार गया था

जहाँ सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जहाँ यूवक की मौके पर मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर गुजरात पुलिस मौके पर पहुँचकर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को एंबुलेंस से पैत्रिक गाँव भेज दिया , वहीं दूसरी ओर शव घर पहुँचते ही घर में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झगडू उरांव दूसरे स्थान का लड़का था इनकी कई शादियां हो चुकी थीं किन्तु संयोग या दुर्भाग्य था कि कोई भी पत्नी स्थायी रूप से नहीं रहीं जिससे कोई संतान नहीं था। मौके पर सैंकड़ों लोग उपस्थित थे वहीं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X