—Advertisement—

,

तथाकथित ठेकेदार द्वारा दूसरे प्रदेश मजदूरी कराने ले जा रहे चार नाबालिक बच्चों को प्रशासन ने किया रेस्क्यू- 

Author Picture
Published On: December 23, 2024

—Advertisement—

तथाकथित ठेकेदार द्वारा दूसरे प्रदेश मजदूरी कराने ले जा रहे चार नाबालिक बच्चों को प्रशासन ने किया रेस्क्यू-

प्रभारी निरीक्षक के पूछताछ के दौरान नाबालिक बच्चों को मजदूरी के नाम पर बाहर भेजे जाने की खुली पोल।

(दुद्धी) थाना अतंर्गत कस्बा के शव विच्छेदन गृह के सामने सैकड़ो की तादाद में आदिवासी मजदूर किसान लोग तीन बस के पास एकत्रित थे, और कुछ बस के अंदर बैठे हुए थे ,इसी दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कस्बे में भ्रमण कर रहे थे, कि जब उनकी निगाह इन नाबालिक बच्चों पर पड़ी तो उक्त स्थान पर रुककर सभी एकत्रित हुए लोगों की जांच किया ,तो चारो नाबालिक बच्चो को कुछ संदिग्ध लोगो द्वारा उन्हें मजदूरी कराने के मकसद से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। सभी बच्चो को साथ ले जाने वाले ब्यक्तियो को रोका गया, जिसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं थाना मानव तस्करी रोधी को दी गई , और सभी बच्चों को अपने कब्जे में लेते हुए थाने लेगये,जिसके क्रम आज जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना मानव तस्करी रोधी टीम द्वारा तत्काल दुद्धी थाने कस्बा पहुंचकर विधिक कार्यवाही करते हुए ,सभी नाबालिक बच्चो को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि यदि इस तरह की घटना संबंधित सूचना प्राप्त होती हैं ।तो तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर दिया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाता है।

मौके पर थाना दुध्दी से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह,जिला बाल संरक्षण इकाई से सरंक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे,ओ आर डब्लू शेषमणि दुबे, मानव तस्करी रोधी से मुख्य आरक्षी धनंजय यादव , आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X