—Advertisement—

डीएवी विद्युत पब्लिक इण्टरमीडिएट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Author Picture
Published On: July 25, 2024

—Advertisement—

डीएवी विद्युत पब्लिक इण्टरमीडिएट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

ओबरा/सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र श्री जयराम सिंह ने अपने आकस्मिक निरीक्षण में डीएवी विद्युत पब्लिक इण्टरमीडिएट विद्यालय ओबरा का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने कक्षाओं में बच्चों से रूबरू हो शिक्षण कार्य,अनुशासन व्यवस्था,शुल्क सहित अन्य जानकारियाँ ली।बच्चों ने अपनी संटुष्टी व्यक्त करते हुए बताया कि शुल्क यथावत है और जितना लिया गया उतने का रसीद दी गई है। सभी कक्षाएं विषयवार संचालित हो रहीं हैं।

बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी नियमित विद्यालय आएं और मेहनत से पढ़ाई करें।अच्छे अंक लाकर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करें।विद्यालय आगमन पर विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती प्रतिभा जौहरी ,प्रधानाचार्य हरिकेश यादव ,अखिलेश तिवारी, राजेश कुमार सिंह,राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय सहित शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप तुलसी का पौधा भेट किया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X