—Advertisement—

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव प्रक्रिया निरस्त

Author Picture
Published On: February 24, 2026
— Oplus_131072

—Advertisement—

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव प्रक्रिया निरस्त
– एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव अधिकारी को चुनाव निरस्त करने का दिया निर्देश
– यूपी बार काउंसिल के मार्डन बाइलॉज के अनुसार बाद में होगा चुनाव

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का वर्ष 2025-2026 का होने वाले चुनाव प्रक्रिया को एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्री नाथ सिंह एडवोकेट ने मंगलवार को निरस्त कर दिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के साथ ही यूपी बार काउंसिल के मार्डन बाइलॉज के अनुसार बाद में कराने का निर्देश दिया है।सहायक चुनाव अधिकारीगण सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम 23 फ़रवरी 26 से शुरू होकर 9 मार्च 26 तक होना निश्चित था, किंतु मतदाता सूची में अधिवक्ताओं का पता न होना, जिस पर अधिवक्तागण ने आपत्ति व सलाह दिया कि मतदाता सूची में पता होना चाहिए।

Oplus_131072

जिससे चुनाव प्रचार प्रसार में अधिवक्ताओं को सहूलियत मिल सके एवं बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के मॉडर्न बाइलॉज के नियमानुसार ना होने के कारण एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को निर्देशित किया है कि समस्त चुनाव प्रक्रिया निरस्त किया जाता है व मतदाता सूची दुरुस्त करके चुनाव की तिथि बाद में घोषित किया जाएगा। इस बाबत डीएम, एसपी व एसडीएम सदर को भी अवगत करा दिया गया है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X