—Advertisement—

,

ठंड में सुकून की पहल: सीता मोड़ से बाजार तक जले अलाव, डिजिटल भारत न्यूज़ की खबर का दिखा असर

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: December 19, 2025

—Advertisement—

ठंड में सुकून की पहल: सीता मोड़ से बाजार तक जले अलाव, डिजिटल भारत न्यूज़ की खबर का दिखा असर

( जामा मस्जिद विंढमगंज का  दृश्य )

विण्ढमगंज (सोनभद्र)।
कड़ाके की ठंड से जूझ रहे राहगीरों और दुकानदारों को राहत दिलाने के लिए विण्ढमगंज क्षेत्र में सराहनीय पहल की गई। सीता मोड़ सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व डिजिटल भारत न्यूज़ द्वारा सीता मोड़ पर ठंड से परेशान लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर सामने आने के बाद प्रशासन, समाजसेवियों और ग्राम प्रधान प्रत्याशी ने त्वरित संज्ञान लिया, जिसका सकारात्मक असर अब नजर आ रहा है।

( कोन मोड़ विंढमगंज का दृश्य )

इस पहल में सलैयाडीह निवासी समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान प्रत्याशी अवधेश कुमार कुशवाहा तथा उनके सहयोगी राजेश कुशवाहा की अहम भूमिका रही। उनके प्रयास से सीता मोड़ चौराहा, उप स्वास्थ्य केंद्र, जामा मस्जिद, विजय होटल एवं जायसवाल एमआरएफ टायर दुकान के पास अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई गई।

अवधेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि लकड़ी की व्यवस्था वन रेंजर से अनुमति लेकर नियमों के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल और डिजिटल भारत न्यूज़ की भूमिका की सराहना की।

विण्ढमगंज, सोनभद्र से —
डिजिटल भारत न्यूज़

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X