—Advertisement—

टैलेंट शो से की थी करियर की शुरुआत, 36 साल की उम्र में ऑस्कर जीत रचा इतिहास, बाफ्टा भी नाम कर चुकीं एक्ट्रेस

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

ऑस्कर 2026 में आइरिश एक्ट्रेस जेसी बकले ने फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया. यह सम्मान पाने वाली वह पहली आइरिश अभिनेत्री बनीं. क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जेसी ने विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस हैथवे का किरदार निभाया है. 2008 में रियालिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस का नाम आज पूरी दुनिया में गूंज रहा है.

Zoom

36 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी आंखों में भावनाओं का समंदर और अभिनय में रूह की गहराई होती है. आयरलैंड की धरती से निकलीं जेसी बकले आज एक ऐसा ही नाम बन चुकी हैं. साल 2026 का ऑस्कर समारोह इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया, जब जेसी बकले ने फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. जेसी बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली पहली आइरिश एक्ट्रेस बन गई हैं.

क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैमनेट’ मैगी ओ’फारेल के चर्चित उपन्यास पर आधारित है. ये एक ऐसी कहानी है जो दिल को झकझोर देती है. फिल्म में जेसी ने विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस हैथवे का किरदार निभाया है. कहानी 11 साल के लड़के ‘हैमनेट’ की असामयिक मृत्यु के बाद उसके माता-पिता के गहरे शोक और मानसिक उथल-पुथल को दर्शाती है.

शेक्सपियर की पत्नी के रोल के लिए मिला ऑस्कर

जहां पॉल मेस्कल ने शेक्सपियर के रूप में अपनी भूमिका के साथ न्याय किया, वहीं फिल्म का पूरा भावनात्मक बोझ जेसी के कंधों पर था. उन्होंने एग्नेस के किरदार में जिस तरह से एक मां के साइलेंट दुख, संघर्ष और अटूट हिम्मत को पेश किया, वो वाकई सराहनिय है. देश-विदेशों के क्रिटक्स ने जेसी की एक्टिंग को काफी सराहा. ये रोल केवल डायलॉग्स तक सीमित नहीं था. एक्सप्रेशन इसका अहम पार्ट हैं.

रियलिटी शो से की थी शुरुआत

जेसी बकले का नाम आज भले ही पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है, लेकिन एक्ट्रेस को रातोंरात सफलता नहीं मिली है. उनका सफर साल 2008 में बीबीसी के टैलेंट शो ‘आईड डू एनीथिंग’ से शुरू हुआ था. एक रियलिटी शो के प्रतियोगी से लेकर दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाई मंच तक पहुंचना उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है.

बाफ्टा भी जीत चुकी हैं एक्ट्रेस

उन्होंने ‘वाइल्ड रोज’ (2018) में एक महत्वाकांक्षी गायिका का रोल निभाया, जिसके लिए उन्होंने बाफ्टा अवॉर्ड जीता. इसके बाद ‘चेर्नोबिल’, ‘आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स’ और ‘द लॉस्ट डॉटर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया. हालांकि 2022 में वह ‘द लॉस्ट डॉटर’ के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन पाकर भी जीत से चूक गई थीं, लेकिन ‘हैमनेट’ ने उन्हें वह मुकाम दिलाया जिसकी वह हकदार थीं.

जब ऑस्कर के मंच पर जेसी बकले के नाम की घोषणा हुई, तो वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं. मंच की ओर बढ़ते हुए उनकी आंखों से बहते आंसू उनकी सालों की तपस्या की कहानी कह रहे थे. अपने स्पीच में उन्होंने बहुत सादगी के साथ क्लोई झाओ और अपनी पूरी टीम का आभार जताया. यह जीत केवल जेसी की नहीं थी, बल्कि उस हर आइरिश कलाकार की थी जो बड़े सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा रखता है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X