Last Updated:
तमिल टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुभाशिनी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है. एक्ट्रेस अपने चेन्नई स्थित घर में मृत पाई गईं. इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
नई दिल्ली. तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुभाशिनी बालासुब्रमण्यम ने सुसाइड कर ली है. एक्ट्रेस अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई है. उनकी अचानक मौत से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसरा है.
तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी ने चेन्नई में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. शादी की दूसरी सालगिरह से ठीक पहले हुए इस हादसे की खबर सामने आई है.
टीवी एक्ट्रेस ने मौत को लगाया गले
अब तक सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाषिनी चेन्नई के पोरूर इलाके में प्राइवेट अपार्टमेंट में रहती थीं. अब तक सामने आई खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. इस घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक्ट्रेस के शव को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल, जांच की जा रही है.
दूसरी सालगिरह से पहले ही जिंदगी हुई खत्म
खबरों की मानें तो इस घटना से पहले ही एक्ट्रेस और उनके पति पिप्पिन के बीच कुछ बहस हुई थी. दोनों के बीच पारिवारिक मुद्दों को कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था. एक्ट्रेस ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात भी बात की, कहा जा रहा है कि इसके बाद से वह मेंटली काफी स्ट्रेस में थीं. इतना ही नहीं इसी महीने 21 तारीख को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी है यानी 21 अप्रैल, लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया, अब इसके बाद और भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
बता दें कि सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं. पहले वह पति के साथ बेंगलुरु में रहा करती थीं, लेकिन काम के सिलसिले में वह चेन्नई आकर रहने लगीं. इन दिनों वह टीवी के पॉपुलर शो ‘कयल’ में नजर आ रही थीं. इंडस्ट्री में भी वह धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही थीं. मौत के बाद से अब तक उनके पति की ओर से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें


