Last Updated:
रैपर बादशाह का ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था. हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने उनकी गिरफ्तारी तक के आदेश दिए थे.गाने के आपत्तिजनक बोलों को लेकर विवादों में आए मशहूर रैपर बादशाह आज राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए. इस दौरान उन्होंने लिखित में माफी मांगी.
बादशाह के बदले तेंवर
नई दिल्ली. इंडस्ट्री के जाने माने रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ को लेकर खूब विवाद हुआ था. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और गाने को हटा दिया. लेकिन अब उन्होंने इस पर लिखित में माफी मांगी है.
अपने गाने ‘टटीरी’के विवादित बोलों को लेकर विवादों में घिरे मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए थे. उनके गाने का ये मामला काफी समय से सुर्खियां में हैं. इसके आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा था.अब रैपर ने लिखित में माफी मांगी है.
बादशाह ने मांगी माफी
View this post on Instagram


