Last Updated:
संजय दत्त और नोरा फतेही के लेटेस्ट गाने ‘सरके चुनर’ पर जमकर विवाद हो रहा है. अपकमिंग फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने की खूब आलोचना हो रही है. इस गाने पर कड़े एक्शन की मांग की जा रही है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में गाने के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है. अब बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने भी नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसके बोल के जरिए मेकर्स ने नीचता की हदें पार कर दी हैं.
अरमान मलिक ने नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर नाराजगी जताई है.
नई दिल्ली. बादशाह के ‘टटीरी’ के बाद अब नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद छिड़ गया है. रविवार को फिल्म ‘केडी- द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर’ रिलीज हुआ और रिलीज होते ही ये आलोचनाओं में घिर गया. सोशल मीडिया पर लोगों का आरोप है कि इस गाने के बोल अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुके हैं. ‘सरके चुनर’ के लिरिक्स और डांस मूव्स देख लोग इतने नाराज हो उठे कि संजय और नोरा समेत कई लोगों के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर तक दर्ज करने की मांग हो रही है. इस गाने को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत भी की गई है.
संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने सरके चुनक की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. लोगों ने इस गाने पर अश्लीलता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है. आलोचकों का कहना है कि इसके बोल जितने गंदे और डबल मीनिंग हैं, वीडियो में डांस मूव्स उससे भी खराब हैं. अब इस गाने के खिलाफ आवाज उठाने वालों में बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक का नाम भी जुड़ गया है.
नोरा-संजय दत्त के गाने पर भड़के अरमान मलिक
This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW


