—Advertisement—

,

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की हुई मौत |

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: May 13, 2025

—Advertisement—

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की हुई मौत |

कोन थाना क्षेत्र कचनरवा पंचायत के बैसाहूखाडी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। बैसाहुखाडी निवासी अजय चेरो उम्र 34 वर्ष पुत्र कुडन को झोलाछाप चिकित्सक संजय कुशवाहा ने इंजेक्शन लगाया था।

परिजनों के अनुसार, इंजेक्शन लगते ही अजय की हालत बिगड़ने लगी। और दस मिनट में ही मौत हो गई । जिससे परिजनों में हड़कंप हो गई परिजन ने कोन थाना को सुचना दिया मौके पर पुलिस पहुंची और झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गया है पुलिस झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार के लिए खोज रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से एक बार फिर से झोलाछाप डाक्टर बेखौफ होकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर फिर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है जिनकी संख्या में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है क्षेत्र में कई ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं इसके बावजूद कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उदासीनता बरती जा रही है।प्रशासन भी नहीं ले रहा सुध झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई को लेकर l मृतक अपने पीछे पत्नी और दो लड़का, दो लडकी को छोड़ गया अब इनकी परिवेश कैसे होगी पुरा गांव में चर्चा है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X