—Advertisement—

जेल में विधिक जागरूकता,सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी

Author Picture
Published On: February 24, 2026

—Advertisement—

जेल में विधिक जागरूकता,सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र । मंगलवार 24 फरवरी 2026 को जिला कारागार, सोनभद्र मासिक लोक अदालत, जेल निरीक्षण एवं महिला बंदियों के बावत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन राहुल सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र एवं शिवेश राज जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान, अरूण कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक, उप कारापाल शशांक पटेल, गौरव कुमार एवं सत्यारमण त्रिपाठी, डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहे।जिला कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में शिवेश राज जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र के अनुसार कुल 02 मामले चिन्हित थे जिसमे किसी भी मामलें का निस्तारण नही हो पाया।जिला कारागार में निरूद्ध तथा उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी ली गई।

जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों जिनके पास अपने मुकदमें की पैरवी के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने की आर्थिक स्थिति ना हो ऐसे बंदियों से बातचीत कर निःशुल्क अधिवक्ता हेतु उनका प्रार्थना पत्र नियमानुसार संबंधित न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को प्राप्त करावें।यह जानकारी राहुल,सिविल जज,सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X