—Advertisement—

जहां से ISI चीफ की फोटो हुई थी लीक, वहीं पहुंच रहे हैं जेडी वेंस, इस होटल का विवादों से रहा है पुराना नाता

Author Picture
Published On: April 9, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस इस्‍मालाबाद में जिस होटल में ठहरने जा रहे हैं, उसका विवादों से पुराना नाता रहा है. इस होटल के काबुल ब्रांच से कुछ साल पहले आईएसआई चीफ की एक ऐसी फोटो वायरल हुई थी, जिसने खुफिया एजेंसियों के बीच खलबली मचा दी थी. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

पाकिस्‍तान दौरे के दौरान अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस इस्‍लामाबाद के सेरेना होटल में रुकने वाले हैं.

JD Vance’s Pakistan Visit: जहां से पाकिस्‍तान के आईएसआई चीफ की फोटो लीक हुई थी, अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस अब उसी होटल में पहुंचने वाले हैं. ऐसी खबर है कि हमेशा विवादों के केंद्र में रहने वाले इस होटल में जेडी वेंस पाकिस्‍तान यात्रा के दौरान रुकने वाले हैं. यह होटल सिर्फ लग्जरी और हाई-प्रोफाइल मेहमानों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इसके साथ जुड़ी एक पुरानी और विवादित कहानी भी हमेशा चर्चा में रही है. बीते दिनों, काबुल स्थित इसकी ब्रांच से एक ऐसी तस्‍वीर लीक हो गई थी, जिसने कभी खुफिया हलकों में खलबली मचा दी थी.

दरअसल यहां पर बात पाकिस्‍तान के सेरेना होटल की हो रही है. पाकिस्‍तान की यात्रा पर आ रहे अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस इसी होटल में रुकने वाले हैं. सेरेना होटल का नाम बीते दिनों तक सुर्खियों में आया था, जब अफगानिस्‍तान के काबुल स्थित इसके ब्रांच होटल से आईएसआई चीफ की एक तस्‍वीर लीक हो गई थी. इस तस्वीर में आईएसआई के तत्कालीन प्रमुख को होटल कैंपस में सिगरेट पीते हुए देखा गया था. यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई थी, जब अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियां तेज थीं और स्‍थानीय राजनीति बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रही थी.

तस्‍वीर सामने आने के बाद उठे थे गंभीर सवाल

  1. आईएसआई चीफ तस्वीर के सामने आने के बाद न केवल कई गंभीर सवाल खड़े हो गए थे, बल्कि खुफिया एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया था.
  2. सवाल यह भी उठ खड़े हुए थे कि क्या यह महज एक निजी पल था या किसी बड़े कूटनीतिक या खुफिया ऑपरेशन का हिस्सा था?
  3. तस्‍वीरों के सामने आने के बाद मीडिया और सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट्स ने इसे बैकचैनल डिप्लोमेसी और कोवर्ट मीटिंग्स से जोड़कर देखा था.
  4. वहीं, इन तस्‍वीरों को लेकर पाकिस्तान की ओर से पूरी तरह से चुप्‍पी थाम ली गई थी. इस घटना के बाद से सेरेना होटल को एक साइलेंट डिप्लोमैटिक हब के तौर पर देखा जाने लगा था.

सीक्रेट मिशन का मुफीद ठिकाना माना जाता है सेरेना होटल

पाकिस्‍तान अपने सीक्रेट मिशन के लिए सेरेना होटल को सबसे मुफीद ठिकाना मानता है. दरअसल, दरअसल, सेरेना होटल ग्रुप दक्षिण एशिया और अफ्रीका के कई देशों में अपनी मौजूदगी रखता है. इसे इंटरनेशनल डेलिगेशन, राजनयिक और खुफिया अधिकारी के ठहरने के लिए सिक्योर वेन्यू माना जाता है. इस्लामाबाद का सेरेना होटल खासतौर पर अपने हाई-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और गोपनीय मीटिंग्स के लिए जाना जाता है. सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट्स मानते हैं कि सेरेना होटल का सेलेक्‍शन केवल फैसिलिटी के लिए नहीं होता, बल्कि यह एक कैल्‍कुलेटेड च्‍वाइस होती है. यहां सिक्‍योरिटी, सीक्रेसी और डिप्लोमेटिक कन्वीनियंस को एक साथ थामा जा सकता है.

कैसा है इस्‍लामाबाद का यह सेरेना होटल?

  1. सेरेना होटल में कुल करीब 387 कमरे हैं, जिनमें 52 लग्जरी सुइट्स शामिल हैं, जो अपनी हाई-एंड हॉस्पिटैलिटी के लिए जाना जाता है.
  2. कमरों को डीलक्स, एग्जीक्यूटिव, जूनियर सुइट, एग्जीक्यूटिव सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट जैसी अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है, ताकि हर तरह के मेहमान की जरूरत पूरी हो सके.
  3. हर कमरे में मिनीबार और बेसिक लग्ज़री सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि किंग और क्वीन साइज बेड मेहमानों को प्रीमियम एक्‍सपीरियंस देते हैं.
  4. डीलक्स रूम का किराया करीब 143 डॉलर (लगभग 13,000 रुपये) प्रति रात से शुरू होता है, जो डिमांड के हिसाब से 150–200 डॉलर तक जा सकता है.
  5. एग्जीक्यूटिव रूम 200–250 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) प्रति रात तक पहुंचते हैं, जबकि सबसे महंगा प्रेसिडेंशियल सुइट करीब 1,000 डॉलर (लगभग 93,000 रुपये) प्रतिदिन तक जाता है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X