—Advertisement—

,

जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

Author Picture
Published On: July 13, 2025

—Advertisement—

जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

दुद्धी, सोनभद्र

कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब जहरीले जंतु के काटने से एक 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनिवास (40 वर्ष) पुत्र ददई के रूप में हुई है, जो बीती रात अपने घर में सो रहा था।

परिजनों के अनुसार, रात में सोते समय रामनिवास को दाहिने हाथ में किसी जहरीले जंतु के काटने का आभास हुआ। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने पहले गांव में ही घरेलू इलाज कराया, लेकिन सुबह हालत गंभीर होने पर उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लाया गया।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बीके सिंह ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

अस्पताल द्वारा मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

⚠️ जनहित में सावधानी:

बारिश और गर्मी के मौसम में जहरीले जंतु, सांप, बिच्छू, आदि के खतरे बढ़ जाते हैं।

रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

बिस्तर पर सोने से पहले चादर और बिस्तर को अच्छी तरह झाड़ लें।

किसी प्रकार के कीड़े के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

घरेलू उपचार में समय न गंवाएं — समय पर इलाज ही जीवन बचा सकता है।

🙏 यह समाचार जनहित में जागरूकता हेतु साझा

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X