Last Updated:
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हथियारों का सरेआम भारी मजाक उड़ाया है. उन्होंने ईरान की ताकत को एकदम जीरो बता दिया है. ट्रंप ने कहा, ‘उनके पास कुछ मिसाइलें और कुछ ड्रोन बचे हैं. रियल में ईरान के पास अब कोई भी मिलिट्री क्षमता नहीं है.’ ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने का अपना एजेंडा बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने मिशन में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब कुछ ही मिसाइल और ड्रोन बचे हैं.
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक कड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया. जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या ईरान संघर्ष में उनके कदम युद्ध अपराध माने जा सकते हैं, तो ट्रंप ने बिना झिझक सिर्फ ‘और क्या?’ कहकर सवाल को टाल दिया. यह छोटा सा जवाब उस बड़े मुद्दे के बीच आया, जहां ट्रंप ने अमेरिका की जंग का बचाव किया और बार-बार बताया कि अमेरिका इस लड़ाई को क्यों लड़ रहा है. ट्रंप ने कहा कि यह संघर्ष मुख्य रूप से इसलिए है, ताकि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों. उन्होंने कहा कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई बहुत व्यापक है.
ट्रंप ने कहा कि हम एक देश को नष्ट कर रहे हैं, और मुझे ये करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन हम फिर भी उसे नष्ट कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान नहीं झुकता है तो युद्ध और तेज हो सकता है. उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमताएं अब काफी कमजोर हो गई हैं. उनके पास लड़ने की ताकत नहीं है. कुछ मिसाइलें बची हैं, कुछ ड्रोन बचे हैं. वास्तविक रूप से उनके पास कोई क्षमता नहीं है. उन्होंने बताया कि अगर ईरान अमेरिका की मांगों को पूरा कर ले, तो यह संघर्ष जल्दी खत्म हो सकता है. उन्हें कुछ जरूरी चीजें करनी होंगी.
ट्रंप ने हाल ही में ईरान में दो अमेरिकी पायलटों को बचाने के लिए किए गए एक मिशन का भी जिक्र किया और इसे अमेरिका की ताकत का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा, ‘कल जो रेस्क्यू हुआ… हमने एक नहीं, दो लोगों को सुरक्षित वापस लाए.’ उन्होंने बताया कि ऐसे ऑपरेशन बहुत जोखिम भरे होते हैं और अक्सर इन्हें टाला जाता है, क्योंकि एक पायलट को बचाने में भी कई लोगों की जान जा सकती है. ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों की तारीफ करते हुए उन्हें ‘दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर्स’ बताया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें


