—Advertisement—

चेल्सी ने बेनफिका को हराकर क्लब विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Club World Cup 2025: चेल्सी ने बेनफिका को 4-1 से हराकर क्लब विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. खराब मौसम के कारण मैच में देरी हुई. चेल्सी का मुकाबला पाल्मेरास से होगा.

Zoom

Club World Cup 2025

चार्लोट (अमेरिका): क्रिस्टोफर एनकुंकू ने अतिरिक्त समय में रिबाउंड पर गोल किया, जिससे चेल्सी ने बेनफिका को 4-1 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

खराब मौसम और बिजली कड़कने के कारण इस मैच में व्यवधान पड़ा और इसे पूरा होने में करीब पांच घंटे लगे.

चेल्सी क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में पाल्मेरास से भिड़ेगा. पाल्मेरास ने शनिवार को खेले गए अंतिम 16 के एक अन्य मैच में बोटाफोगो को 1-0 से हराया.

दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी. एनकुंकू ने 108वें मिनट में गोल करके चेल्सी को बढ़त दिलाई. इसके बाद पेड्रो नेटो और किरनान डेव्सबरी हॉल ने अतिरिक्त समय में गोल करके चेल्सी की बड़ी जीत सुनिश्चित की.

इससे पहले रीस जेम्स ने 64वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके चेल्सी को 1-0 की बढ़त दिला दी. लेकिन खेल समाप्त होने में जब केवल चार मिनट का समय बचा था, तब बिजली कड़कने के कारण मैच रोक दिया गया और इसके फिर से शुरू होने में दो घंटे की देरी हुई.

इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो बेनफिका को इंजरी टाइम में पेनल्टी मिली क्योंकि गेंद मालो गुस्टो के हाथ से टकरा गई थी. एंजेल डि मारिया ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया.

उधर फिलाडेल्फिया में पॉलिन्हो ने अतिरिक्त समय में दो डिफेंडरों के बीच से गोल करते हुए गोल दागा जिससे पाल्मेरास ने ब्राजील के लीग प्रतिद्वंद्वी बोटाफोगो को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर थी जिसके बाद पॉलिन्हो ने 100वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X