Last Updated:
धर्मा प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म चांद मेरा दिल का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे की फ्रेश जोड़ी एक इंटेंस लव स्टोरी का वादा कर रही है. करण जौहर ने नवंबर 2024 में ही फिल्म के रोमांटिक पोस्टर्स शेयर कर इस जोड़ी की जादुई केमिस्ट्री की झलक दिखा दी थी. विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह मई, 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस इस फिल्म में प्यार, जुनून और इमोशन्स के जबरदस्त तड़के का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
22 मई को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी चांद मेरा दिल मूवी.
नई दिल्ली. लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल का टीजर आखिरकार आउट हो गया है. टीजर को देखकर साफ है कि यह एक बेहद इंटेंस और इमोशनल लव स्टोरी होने वाली है, जो आज के दौर के युवाओं को काफी पसंद आएगी. बड़े पर्दे पर काफी समय बाद ऐसी कोई फिल्म आ रही है जो पूरी तरह से जुनून और प्यार पर आधारित है. लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांस से भरपूर फिल्म चांद मेरा दिल मई महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
रोमांटिक फिल्म है ‘चांद मेरा दिल’
फिल्म की टैगलाइन है- प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है’. जो साफ इशारा कर रही है कि यह कहानी कितनी गहरी और जुनूनी होने वाली है. टीजर में अनन्या और लक्ष्य की जोड़ी एकदम फ्रेश और शानदार लग रही है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नेचुरल है कि पहली ही झलक में फैंस का दिल जीत रही है. टीजर में अनन्या और लक्ष्य जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं.
View this post on Instagram


