—Advertisement—

,

घर से कुछ दूर स्थित कुएं में गिरने से डेढ वर्षीय मासूम की हुई मौत।

Author Picture
Published On: February 18, 2025

—Advertisement—

घर से कुछ दूर स्थित कुएं में गिरने से डेढ वर्षीय मासूम की हुई मौत।

दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में स्थित एक कुएं गिरने से मासूम बालक की मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया ।घटना के बाबत जानकारी में मृतक के दादा ने बताया कि डेढ़ वर्षीय कृष्णा कुमार(नाती )पुत्र गोरखनाथ निवासी ग्राम सुखड़ा खेलते खेलते घर के बाहर स्थित कुएं के पास पहुंच गया और वह कुएं में गिर गया जिसकी कुएं में डूबने से मौत हो गई।

 

जिस वक्त यह घटना घटी उस दौरान मृतक मासूम की माँ खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया एवं पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

मासूम बालक की मौत से परिजनों सहित गांव में मातम छाया हुआ है, और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X