—Advertisement—

,

ग्राम प्रधान बीडर सुरेश प्रसाद भारती का निधन, गांव में शोक की लहर

Author Picture
Published On: July 15, 2025

—Advertisement—

ग्राम प्रधान बीडर सुरेश प्रसाद भारती का निधन, गांव में शोक की लहर

दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीडर के प्रधान सुरेश प्रसाद भारती (55 वर्ष) का सोमवार शाम निधन हो गया। प्रधान के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके निवास स्थान पर उमड़ पड़ी।

सुरेश प्रसाद भारती पहली बार वर्ष 1995 में बीडर ग्राम पंचायत की अनुसूचित जाति सीट से चुनाव जीतकर प्रधान बने थे। इसके बाद वर्ष 2021 में पुनः चुनाव जीतकर दूसरी बार ग्राम प्रधान के रूप में जनसेवा का दायित्व संभाला।

कुछ समय पूर्व रास्ते में चलते समय अचानक गिर जाने से उनका कूल्हा टूट गया था, जिसके कारण वे करीब 6 माह तक बिस्तर पर रहे। उन्हें पहले से बीपी व ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। सोमवार को सावन माह के पहले सोमवार की शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रधान के निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। रजखड़ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार बीडर लौवा नदी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

ग्राम प्रधान सुरेश प्रसाद भारती के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय और सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रधान को ग्रामीण हमेशा याद रखेंगे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X