—Advertisement—

ग्राम पंचायत कचनरवा में किसान पाठशाला कार्यक्रम संपन्न.. 

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: June 11, 2024

—Advertisement—

ग्राम पंचायत कचनरवा में किसान पाठशाला कार्यक्रम संपन्न..

राजेश तिवारी( संवाददाता) 

कोन/ सोनभद्र -विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा में दो दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला पंचायत भवन में संपन्न हुआ .बतातें चलें कि न्याय पंचायत कचनरवा में बीते दिनों से चल रहा था जो आज समाप्त हो गया.न्याय पंचायत प्रभारी रीवेश गौंड.( कृषि विभाग)के नेतृत्व में कृषकों को कृषि संबंधित जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से प्रगतिशील कृषक लाल बहादुर चौधरी रामकुमार यादव ने कृषि से संबंधित जानकारी कृषकों को अपना अनुभव साझा किया .

इसी क्रम में श्री रीवेश गौड.के द्वारा ड्रैगन फ्रूट्स , स्ट्रॉबेरी , मशरूम की खेती के लिए किसानों को विशेष रूप से प्रेरित किया व साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खरीफ बीज वितरण ,मोटे अनाज सावां कोदो ,राजी मडुवा ज्वार, बाजरा ,मक्का सावां ,दलहन खेती की जागरूकता पीएम कुसुम योजना, सोलर पंप कृषि विभाग की अन्य योजनाओं से संबंधित कृषकों को प्रेरित किया व साथ ही उन्होंने विशेष कर कृषकों को धान की सीधी बुवाई के लिए प्रेरित करते हुए जानकारी दी गई इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती, पूर्व प्रधान उदय यादव ,बिहारी प्रसाद यादव, रामकुमार यादव ,लाल बहादुर चौधरी ,छोटेलाल विश्वकर्मा , गोरखनाथ आदि लोग मौके पर उपस्थित थे.

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X