Last Updated:
रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री ने फैंस को रोमांचित कर दिया है. अक्षय का फिल्म से ‘बाल्ड लुक’ सामने आया था, जिसे देखकर लग रहा था कि वे फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, चर्चाएं हैं कि अक्षय कुमार के आने के साथ ही फिल्म की कहानी में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके चलते अजय देवगन के साथ खास मौका छिन गया है. दरअसल, अजय देवगन का ‘गोलमाल 5’ में कोई रोमांटिक ट्रैक नहीं होगा. मेकर्स ने फिल्म से लीड हीरोइन और रोमांस के एंगल को हटा दिया है, जिससे अजय का हमेशा से चला आ रहा रोमांस करने का मौका छिन गया है.
फिल्म ‘गोलमाल 5’ इसी साल रिलीज हो सकती है.
नई दिल्ली: ‘गोलमाल 5’ को लेकर फैंस में खासा रोमांचित हैं, जिसे मेकर्स इसी साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का पार्ट 5 कई मायनों में खास है. फिल्म में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री से फैंस पहले ही सातवें आसमान पर हैं, मगर कुछ अन्य बदलावों ने फैंस को हैरान कर दिया है. फिल्म में अक्षय कुमार बाल्ड अवतार में काफी दमदार और अलग नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने इस बार फिल्म के कलेवर को पूरी तरह बदलने का मन बना लिया है, जिसकी वजह से अजय देवगन के हाथ से खास मौका निकल गया है.
अक्षय कुमार-अजय देवगन ‘गोलमाल 5’ में आमने-सामने होंगे!
फिल्म में अक्षय वर्सेज अजय
फैंस को अजय देवगन का वो रफ-एंड-टफ अंदाज और उनका रोमांस काफी पसंद आता था, लेकिन ‘गोलमाल 5’ में रोहित शेट्टी ने इस पर कैंची चला दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार फिल्म में अजय देवगन के लिए कोई हीरोइन या लव इंटरेस्ट नहीं रखा गया है. यानी इस बार फिल्म में रोमांस से ज्यादा अक्षय वर्सेज अजय की टक्कर और लड़कों की फौज की मस्ती पर फोकस रहने वाला है.
अजय देवगन की पलटन का चलेगा जादू?
फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो प्रियामणि का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका रोल भी किसी के साथ रोमांटिक एंगल वाला नहीं होगा. पहले चर्चा थी कि करीना कपूर की वापसी हो सकती है, मगर फिलहाल मेकर्स ने इस पर चुप्पी साध रखी है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्षय कुमार इसमें विलेन के तौर पर नजर आ सकते हैं, जो कहानी को एक नया मोड़ देगा. रोहित शेट्टी इस फिल्म को इसी साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. बिना किसी हीरोइन और अक्षय की विलेन वाली एंट्री के साथ अजय देवगन और उनकी पलटन बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है, यह देखना वाकई मजेदार होगा.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें


