—Advertisement—

गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए-श्री शनि पीठाधीश्वर

Author Picture
Published On: October 2, 2024

—Advertisement—

गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए-श्री शनि पीठाधीश्वर

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

ओबरा/सोनभद्र।गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही महत्व है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति,गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए।यह बाते श्री शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री महंत बालयोगेश्वरानंद स्वामी शनिदेव जी महाराज ने महाराष्ट्र सरकार के गाय को राज्य माता घोषित किये जाने के फैसले पर कही।महाराज जी ने महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय को अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धन्य हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी जिन्होंने वो कर दिखाया जो आज तक किसी ने नहीं किया।

उन्होने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी आशा जताई है कि वे भी अपने अपने प्रदेशों मे गाय को राज्य माता का दर्जा प्रदान करेंगे।साथ ही प्रधान मंत्री जी से आग्रह करते हुए कहा कि गौ माता को उनका अधिकार प्राप्त कराएं,गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर उनकी रक्षा के लिए कड़े से कड़ा कानून बनाएं ताकि अपने देश में गौकशी बन्द हो।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X