—Advertisement—

‘गॉडफादर का भी गॉडफादर’, ‘धुरंधर 2’ का राम गोपाल वर्मा पर पड़ा ऐसा असर, ‘सरकार’ टाल बनाएंगे ‘सिंडिकेट’

Author Picture
Published On: March 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने अपनी मशहूर ‘सरकार’ सीरीज के अगले हिस्से को टालकर अब ‘सिंडिकेट’ बनाने का फैसला किया है. राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को ‘गॉडफादर का भी गॉडफादर’ बताते हुए आदित्य धर को अपना नया गुरु माना है. उनकी नई फिल्म ‘सिंडिकेट’ इस काल्पनिक डर पर आधारित होगी कि अगर देश का लीगल सिस्टम एक दिन में ढह जाए, तो क्या होगा. राम गोपाल वर्मा ने अन्य फिल्ममेकर्स से भी अपील की है कि वे अपनी पुरानी सोच बदलकर इस फिल्म से नया हुनर सीखें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राम गोपाल वर्मा ने फिल्ममेकर्स को चेताया.

नई दिल्ली: फिल्म जगत के दिग्गज डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल में उन्होंने जो कहा है, उसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है. राम गोपाल वर्मा आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के इस कदर दीवाने हो गए हैं कि उन्होंने अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘सरकार’ की अगली कड़ी को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया है. उनका कहना है कि इस फिल्म ने उनके सोचने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है और अब वे ‘सरकार’ नहीं, बल्कि ‘सिंडिकेट’ नाम की एक फिल्म पर काम करेंगे.

रामू ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर अपने बचपन के सपनों का जिक्र किया. उन्होंने बड़े मजेदार अंदाज में बताया कि जब वे 10 साल के थे, तो उन्हें ऑटो रिक्शा की ‘वूम-वूम’ वाली आवाज इतनी पसंद थी कि वे रिक्शा ड्राइवर बनना चाहते थे. फिर 15 की उम्र में जंगल में रहने का शौक चढ़ा, फिर इंजीनियर बनने की सोची और आखिर में डायरेक्टर बन गए. उनका मानना है कि बदलाव ही जीवन का सच है और ‘धुरंधर 2’ उनके जीवन का वही बड़ा बदलाव है.

आदित्य धर को माना नया ‘गुरु’
राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्मों की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए माना कि अब तक उनकी फिल्मों का पैमाना ‘गॉडफादर’ जैसी क्लासिक फिल्में रही हैं. उन्होंने इसी प्रेरणा से ‘सत्या’, ‘कंपनी’ और ‘सरकार’ जैसी कल्ट फिल्में बनाईं. लेकिन अब वे कहते हैं कि ‘धुरंधर 2’ को देखने के बाद उन्हें अपनी पुरानी फिल्में फीकी लगने लगी हैं. उनके लिए अब ‘गॉडफादर’ नहीं, बल्कि ‘धुरंधर 2’ ही ‘गॉडफादर का भी गॉडफादर’ है. उन्हें फिल्म की कहानी, म्यूजिक, एक्शन और संजय दत्त जैसी स्टारकास्ट की परफॉरमेंस ने इतना हिला दिया है कि उन्होंने आदित्य धर को अपना नया ‘गुरु’ मान लिया है.

राम गोपाल वर्मा ने फिल्ममेकर्स को चेताया
अब बात करते हैं उनके नए प्रोजेक्ट ‘सिंडिकेट’ की. यह फिल्म किसी भूत-प्रेत वाली हॉरर फिल्म नहीं होगी, बल्कि इंसानी दिमाग की गंदगी और डर को दिखाएगी. इसकी कहानी इस खौफनाक सोच पर टिकी है कि अगर एक ही दिन में भारत की पूरी कानून-व्यवस्था ढह जाए, तो क्या होगा? इसमें एक ऐसे संगठन को दिखाया जाएगा जो देश के अस्तित्व के लिए खतरा बन जाता है. रामू ने साफ कह दिया है कि अगर फिल्ममेकर्स और सितारों ने ‘धुरंधर 2’ से कुछ नहीं सीखा और अपनी पुरानी सोच नहीं बदली, तो वे इस बदलते दौर में टिक नहीं पाएंगे.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X