—Advertisement—

,

गुरुवार को विंढ़मगंज में माता रानी की भव्य आरती, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया दिव्य प्रसाद

Author Picture
Published On: September 25, 2025

—Advertisement—

गुरुवार को विंढ़मगंज में माता रानी की भव्य आरती, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया दिव्य प्रसाद

भक्ति में है शक्ति, और शक्ति में है माँ की कृपा का अमृत

विंढ़मगंज (सोनभद्र)।

स्थानीय राम जानकी मंदिर एवं शक्तिपीठ काली मंदिर में गुरुवार को माता रानी की भव्य आरती का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंदिर प्रांगण में भक्ति व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आरती उपरांत दोनों मंदिरों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आत्मिक आनंद का अनुभव किया। दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। माता रानी की भक्ति और आशीर्वाद की अनुभूति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मौके पर प्रशासन विभाग के पुरुष /महिला पुलिस उपस्थित थे तथा दोनों मंदिरों के वालंटियर पदाधिकारी सदस्य गण व्यवस्था में लगे थे |

Related News
Home
Facebook
Telegram
X