—Advertisement—

,

गिट्टी लदी हाइवा ट्रक बिना वैध कागजातों के पकड़ी गई |

Author Picture
Published On: July 25, 2025

—Advertisement—

गिट्टी लदी हाइवा ट्रक बिना वैध कागजातों के पकड़ी गई |

संवाददाता – रवि सिंह | दुद्धी, सोनभद्र।

रजखड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली परिसर के पास एक हाइवा ट्रक (संख्या: JH14L0097) को रोका गया, जो हाथी नाला से गिट्टी लादकर दुद्धी की ओर जा रही थी। जांच के दौरान जब चालक से गिट्टी से संबंधित वैध प्रपत्रों (कागजातों) की मांग की गई, तो वह कोई भी दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई है। ट्रक को चालक सहित कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। मामले की सूचना खनिज विभाग को दे दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X