—Advertisement—

,

झोलाछाप डॉक्टरों और मेडिकल स्टोरों की मिलीभगत से “नॉट फॉर सेल” दवाइयाँ बेची जा रही हैं

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: September 3, 2025

—Advertisement—

झोलाछाप डॉक्टरों और मेडिकल स्टोरों की मिलीभगत से “नॉट फॉर सेल” दवाइयाँ बेची जा रही हैं |

कचनरवा (थाना – कोन), सोनभद्र। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मेडिकल व्यवसायियों की मनमानी अब मरीजों की ज़िंदगी पर भारी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, कई मेडिकल स्टोर वाले झोलाछाप डॉक्टरों से मिलीभगत करके कमीशन के बदले “Physician’s Sample – Not to be Sold” यानी नॉट फॉर सेल दवाइयों को खुलेआम बेच रहे हैं।

ये दवाइयाँ कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को केवल जानकारी और परीक्षण के लिए मुफ्त में दी जाती हैं, ताकि वे मरीजों को बिना लागत के दे सकें। लेकिन अब इन्हीं दवाइयों को गुपचुप तरीके से मरीजों को बेचा जा रहा है। यह न सिर्फ़ कानून का उल्लंघन है, बल्कि मरीजों की जान से भी खिलवाड़ है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इन झोलाछाप डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर मालिकों की सांठगांठ के कारण गरीब मरीजों को ठगा जा रहा है। जबकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले पर अब तक खामोश है।

जनता की मांग – ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, औषधि विभाग और थाना कोन पुलिस से मांग की है कि ऐसे मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दोषियों के खिलाफ न सिर्फ़ मुकदमा दर्ज हो, बल्कि उनके लाइसेंस भी रद्द किए जाएँ।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X