—Advertisement—

‘गर्व की बात है’, ‘धुरंधर-2’ की सक्सेस के बाद मुकेश छाबड़ा का बड़ा ऐलान, देश के लिए करना चाहते हैं ये काम

Author Picture
Published On: March 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

नई दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के बीच बॉलीवुड के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर-2’ की सफलता पर खुशी जताते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनका सपना है देश के लिए ऑस्कर जीतना, वहीं इस मौके पर आमिर खान ने भी अपनी फिल्म और ओटीटी रिलीज को लेकर खुलकर बात की.

नई दिल्ली. धुरंधर की अपार सफलता के बाद अब मुकेश छाबड़ा का एक बयान काफी वायरल हो रहा है. बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश दिल्ली में हो रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे. उन्होंने ‘धुरंधर-2’ की शानदार सफलता पर खुशी जताई और अपने बड़े सपने के बारे में भी खुलकर बात की.

भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और यहां सितारों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है. हिंदी सिनेमा के कई बड़े नाम इस इवेंट का हिस्सा बने हैं और कुछ खास फिल्मों की स्क्रीनिंग भी रखी गई है. इसी दौरान मुकेश छाबड़ा ने बड़ी बात कही.

मुकेश छाबड़ा ने कहा कि दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होना उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने बताया कि वह खुद दिल्ली के रहने वाले हैं और यहीं पले-बढ़े हैं, ऐसे में अपने शहर में इस तरह का बड़ा इवेंट होना उन्हें बहुत खुशी दे रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक मुंबई में ही ऐसे फेस्टिवल होते थे, लेकिन अब दिल्ली में इसकी शुरुआत होना अच्छी बात है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्मों में कास्टिंग को लेकर भी मुकेश छाबड़ा ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अब फिल्मों में बड़े स्टार्स को लेने का कोई दबाव नहीं होता. ओटीटी के आने के बाद इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है और नए टैलेंट को भी आगे आने का मौका मिल रहा है.

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने बताया कि अब डायरेक्टर, राइटर, म्यूजिक और सिंगिंग जैसे हर फील्ड में नए लोग सामने आ रहे हैं और ओटीटी उन्हें एक अच्छा प्लेटफॉर्म दे रहा है.हाल ही में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर की नई कैटेगिरी जोड़ी गई है. इस पर बात करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘धुरंधर-2’ की सफलता के बाद वह एक दिन अपने देश के लिए ऑस्कर जरूर जीतेंगे. उन्होंने कहा कि फिल्म के हिट होने के बाद उन्हें लगातार फोन और बधाई संदेश मिल रहे हैं, जो उनके लिए और उनकी पूरी टीम के लिए गर्व की बात है.

इस इवेंट में आमिर खान भी शामिल हुए. यहां उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. आमिर ने इस मौके पर कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में खासकर युवा दर्शक फिल्म देखने पहुंचे.

ओटीटी रिलीज को लेकर आमिर खान ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि फिल्म थिएटर रिलीज के तुरंत बाद ओटीटी पर आए, लेकिन अब काफी समय हो चुका है. उन्होंने बताया कि फिल्म 3 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होगी. आमिर को उम्मीद है कि दुनियाभर के लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे और इसे एंजॉय करेंगे.

कुल मिलाकर, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जहां एक तरफ फिल्मों का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कलाकार अपने सपनों और इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर भी खुलकर बात कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X