—Advertisement—

गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है झारखंड का कलमी साग, जानिए बनाने का आसान तरीका

Author Picture
Published On: May 29, 2026

—Advertisement—

झारखंड की पारंपरिक खान-पान संस्कृति में कलमी साग का खास महत्व है. गर्मियों के मौसम में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. कलमी साग को विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसे खाने से शरीर हल्का महसूस करता है और यह आंखों की सेहत व खून की कमी को संतुलित रखने में भी मददगार माना जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले ताजा कलमी साग को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें लहसुन, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा प्याज भुना जाता है. प्याज हल्का सुनहरा होने पर उसमें कटा हुआ साग और स्वादानुसार नमक डाल दिया जाता है. साग पकने के दौरान अपना पानी छोड़ता है और धीरे-धीरे नरम हो जाता है. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है. तैयार होने के बाद लोग इसे चावल, दाल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं.

​झारखंड की पारंपरिक खान-पान संस्कृति में कलमी साग का खास महत्व है. गर्मियों के मौसम में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. कलमी साग को विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसे खाने से शरीर हल्का महसूस करता है और यह आंखों की सेहत व खून की कमी को संतुलित रखने में भी मददगार माना जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले ताजा कलमी साग को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें लहसुन, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा प्याज भुना जाता है. प्याज हल्का सुनहरा होने पर उसमें कटा हुआ साग और स्वादानुसार नमक डाल दिया जाता है. साग पकने के दौरान अपना पानी छोड़ता है और धीरे-धीरे नरम हो जाता है. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है. तैयार होने के बाद लोग इसे चावल, दाल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X