—Advertisement—

‘खोदा पहाड़, निकला चूहा’, डायरेक्टर ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर कंजा तंज? मूवी के VFX पर साधा निशाना!

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फिल्म ‘रामायण’ के टीजर रिलीज के बाद संजय गुप्ता का एक रहस्यमयी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसमें ‘खोदा पहाड़, निकला चूहा’ लिखा था. हालांकि संजय गुप्ता ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनके क्रिप्टिक पोस्ट को रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ से जोड़कर देखा जा रहा है. फिल्ममेकर ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि ये नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए नहीं हैं. हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट का कॉन्टेक्स्ट नहीं बताया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘काबिल’ डायरेक्टर ने ‘रामायण’ के लुक रिवील के बाद क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया.

नई दिल्ली.  2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी की रामायण का पहला लुक जारी हुआ. मेकर्स ने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस फिल्म का दर्शकों के बसब्री से इंतजार था. बॉलीवुड के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. अब जैसे ही सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म की पहली झलक जारी हुई फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सनसनी मचा दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा जिसे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर तंज की तरह देखा जा रहा है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा था, ‘खोदा पहाड़ निकला चूहा’. अब जैसे ही ये पोस्ट सामने आया इसे रामायण पर तंज की तरह देखा जाने लगा. इस पोस्ट को लेकर तेज हुई चर्चाओं के बाद हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए संजय गुप्ता ने इसपर सफाई दी. वो कहते हैं, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता और यह रामायण के बारे में नहीं था’.

संजय गुप्ता ने डिलीट किया पोस्ट

फिल्ममेकर ने एक और नोट शेयर किया था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है. उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वीएफएक्स कंपनियां अकेले ऑस्कर नहीं जीतती, टेक्नीशियंस ऑस्कर जीतते हैं. संजय ने अपने किसी भी पोस्ट में न तो रामायण का नाम लिया और न ही किसी निर्माता का, लेकिन एक्स पर उनके पोस्ट के समय ने फिल्म के फैंस को शक में डाल दिया. कई कमेंट्स में पोस्ट के पीछे की मंशा पर सवाल उठाए गए.

सोशल मीडिया पर तेज हुईं चर्चाएं

इस पोस्ट पर तुरंत मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं, कुछ यूजर्स ने गुप्ता की आलोचना की तो कुछ ने तंज कसा. एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा नहीं लगा, इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए’. एक अन्य ने कमेंट किया, ‘अजीब है कि एक फिल्ममेकर दो मिनट के टीजर को मोबाइल पर देखकर जज कर रहा है, जबकि फिल्म आईमैक्स के लिए शूट की गई है’.

बता दें, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने जब बताया था कि ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म को 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है. डायरेक्टर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, ‘मैट्रिक्स, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स, अवतार, ड्यून, स्टार वॉर्स आदि. ये सभी फिल्में ऐसी थीं जिनमें कभी न देखे गए वीएफएक्स थे. लेकिन रिलीज से पहले किसी ने इसके बारे में बात नहीं की. उन्होंने अपने काम को खुद बोलने दिया’. हालांकि मेकर ने किसी का नाम नहीं लिया और न ही किसी फिल्म की तरफ इशारा किया था.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X