नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ी यानी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी स्क्रीन पर साथ आते हैं, धमाका होना तय होता है. फिल्म सिपाही का गाना कटोरे कटोरे इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि भोजपुरी दर्शकों के बीच एक इमोशन बन चुका है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजेदार और नोक-झोक भरी केमिस्ट्री है. गाने में निरहुआ का देसी अंदाज और आम्रपाली की दिलकश अदाएं कमाल की लगती हैं. ओम झा की शानदार धुन और खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह की आवाज ने इसमें वो जान फूंक दी है कि लोग आज भी इसे लूप पर सुनते हैं. गाने को बहुत ही देसी और खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है. लाल साड़ी में आम्रपाली और देसी लुक में निरहुआ की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी.


