—Advertisement—

,

खेत में रखे गेहूं के बोझ में लगाई आग, किसान को भारी नुकसान – दोषियों की जांच कर न्याय की मांग 🔥

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: April 11, 2026

—Advertisement—

🔥 खेत में रखे गेहूं के बोझ में लगाई आग, किसान को भारी नुकसान – दोषियों की जांच कर न्याय की मांग 🔥

महुली (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शरारती तत्वों द्वारा एक किसान के खेत में रखे गेहूं के बोझ में आग लगा दी गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और गांव में आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोरूखाड़ गांव निवासी किसान भुवनेश्वर यादव ने अपनी मेहनत से उगाई गई गेहूं की फसल काटकर लगभग पचास बोझ खेत में ही बांधकर रखा था। शुक्रवार की रात अज्ञात शरारती तत्वों ने इन गेहूं के बोझों में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।

शनिवार सुबह जब किसान अपने खेत पर गेहूं लेने पहुंचा, तो जली हुई फसल देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी कई महीनों की मेहनत एक ही रात में नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और इसके बाद विंढमगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि यह एक सुनियोजित घटना हो सकती है, जिसकी गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पीड़ित किसान को न्याय दिलाने और नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से उचित सहायता की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X