—Advertisement—

,

खेत में खड़ी मेहनत को आग के हवाले: जोरूखाड़ गांव में किसान का गेहूं जलकर राख, कार्रवाई की मांग 🔥

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: April 11, 2026

—Advertisement—

🔥 खेत में खड़ी मेहनत को आग के हवाले: जोरूखाड़ गांव में किसान का गेहूं जलकर राख, कार्रवाई की मांग 🔥

महुली, सोनभद्र।विन्ढगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरूखाड़ गांव में एक किसान की मेहनत पर अज्ञात शरारती तत्वों ने पानी फेर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान भुवनेश्वर यादव ने अपने खेत में गेहूं की फसल काटकर लगभग पचास बोझ बांधकर सुरक्षित रखा था। लेकिन शुक्रवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन गेहूं के बोझ में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।घटना की जानकारी शनिवार सुबह किसान को तब हुई, जब वह खेत पर पहुंचा। अपने खून-पसीने की कमाई को राख में तब्दील देख वह सदमे में आ गया। इस आगजनी से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उसकी आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।घटना के तुरंत बाद भुवनेश्वर यादव ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित किसान ने विन्ढगंज थाने में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर पीड़ित किसान को न्याय दिलाया जाए।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X