—Advertisement—

खराब सड़क को लेकर ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: July 3, 2024

—Advertisement—

खराब सड़क को लेकर ग्रामीण ने किया प्रदर्शन.

संवाददाता- अरुण कुमार शर्मा

कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंढमगंज से कोन तक प्रधानमंत्री सड़क उखड़ कर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है जिससे आवागमन में काफी परेशानियां का सामना होने के कारण आज लगभग 10:00 बजे दर्जनों ग्रामीणों ने रोश व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता अमल जायसवाल व अलख नारायण शुक्ला ने कहा कि ठेकेदारों के द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने के कारण सड़क पर गड्ढे होते जा रहे हैं कचनरवा के मुख्य बाजार मार्ग पर दर्जनों से ज्यादा ग्रामीणों ने प्रशासन के नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया। दरअसल इस बदहाल सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर काफी समय से ग्रामीण मरम्मत की मांग कर रहे है, बावजूद इसको लेकर न तो तहसील प्रशासन सुधि ले रहा है न ही जिला प्रशासन।ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर हर एक फीट पर गहरे गड्ढे बने हुए है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। सबसे ज्यादा रात के समय होती है जब इन गड्ढों में फंसकर दो पहिया वाहन चालक सड़क हादसे के शिकार होते है। चेताया कि अगर जनहित में इस सड़क मार्ग के दुरस्तीकरण को लेकर शीघ्र प्रयास शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण कचनरवा मेन रोड पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।इस इस मौके पर अमल कुमार जायसवाल,अलख नारायण शुक्ला, धर्मेंद्र गुप्ता ,राजदेव, प्रमोद अजय जायसवाल, रामबचन शर्मा, मुकेश दीपक, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X