—Advertisement—

खड़ी ट्रैक्टर में बाइक सवार ने मारी टक्कर

Author Picture
Published On: September 11, 2024
— Oplus_131072

—Advertisement—

खड़ी ट्रैक्टर में बाइक सवार ने मारी टक्कर

– बाइक सवार की मौके पर मौत

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के खेखडा गांव के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक, ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया टोला निवासी प्रदीप कुमार जायसवाल किसी काम से पन्नूगंज आया था। देर रात कार्य समाप्त कर वह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खेखडा गांव के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान प्रदीप कुमार जायसवाल के रूप में की और परिजनों को सूचित किया।और शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X