—Advertisement—

क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल की बारी, अंडर-20 सैफ कप में भारत की टक्कर पाकिस्तान से

Author Picture
Published On: March 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है. भारत के साथ इस ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश की टीम भी शामिल है. बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था. ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करनी होगी.

Zoom

भारत की अंडर-20 फुटबॉल टीम

माले: राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अलग-अलग खेल स्पर्धाओं पर भी इसका असर पड़ा है. हालांकि, बीच-बीच में कुछ टूर्नामेंट या इवेंट ऐसे होते हैं जहां फैंस को खेल के मैदान पर टक्कर देखने को मिल जाती है. वैसे तो खेलप्रेमी अक्सर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के इंतजार में रहते हैं, लेकिन इस बार टक्कर फुटबॉल के ग्राउंड पर है.

दरअसल, सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से टकराने वाली है. दोनों टीमों के बीच ये चिर-प्रतिद्वंद्वी मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दें. फुटबॉल फैंस के लिए यह एक बड़ा मैच माना जा रहा है.

बांग्लादेश की टूर्नामेंट में हुई है जीत से शुरुआत

अंडर-20 सैफ चैंपियनशिप में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ही ग्रुप में है. भारतीय टीम शनिवार को बांग्लादेश का सामना करेगी. ग्रुप के केवल दो मैचों में से एक जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए निर्णायक साबित हो सकती है.

बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीतना जरूरी हो गया है. इसका मतलब है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक आत्मविश्वासी होने से बचना होगा. क्योंकि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चूक करती है तो फिर से बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो के मैच में मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

भारतीय टीम के कोच को है जीत की उम्मीद

भारत अंडर-19 के कोच महेश गवली ने कहा, ‘‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक बड़ा मैच होता है, लेकिन हम इसे किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं. हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है. इसलिए हमारा ध्यान टूर्नामेंट की अच्छी और सकारात्मक शुरुआत करने पर है.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X