—Advertisement—

क्यों चेंज हुआ सलमान खान की फिल्म का टाइटल? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम बदलने की बताई वजह

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी. अचानक हुए इस बदलाव पर डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि यह फैसला रातों-रात नहीं लिया गया. मेकर्स का मानना है कि फिल्म सिर्फ एक सैन्य टकराव नहीं, बल्कि सैनिकों के त्याग और इंसानियत की गहरी कहानी है. अपूर्व ने यह भी खुलासा किया कि शुरुआत से ही मेकर्स के पास फिल्म के लिए दो टाइटल थे और यही वजह है कि इसे नया नाम दिया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अब ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म.

नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. उनकी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म का नाम सोमवार को बदल दिया गया है. यह मूवी पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज होने वाली थीस, लेकिन अब इसका टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रख दिया गया है. फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने अब खुद खुलासा किया है कि आखिर सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म का नाम बदलने का यह बड़ा फैसला क्यों लिया गया.

एचटी सिटी से बातचीत में डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने सलमान खान की फिल्म का नाम बदलने को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया, ‘हो सकता है कि सलमान सर के फैंस को यह फैसला थोड़ा अचानक लगे, लेकिन यह रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था. शुरुआत से ही हमारे पास दो नाम थे- बैटल ऑफ गलवान और मातृभूमि. जैसे-जैसे फिल्म की मेकिंग आगे बढ़ी, हमें अहसास हुआ कि यह फिल्म सिर्फ एक लड़ाई या जंग के बारे में नहीं है. इसके केंद्र में इंसानियत और संवेदनाएं हैं. यह उन खामोश लड़ाइयों की कहानी है, जो हमारे फौजी सरहदों पर हर दिन लड़ते हैं.’

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X