—Advertisement—

क्या ट्रंप बौखला गए हैं? युद्ध के बीच क्यों हटे आर्मी चीफ? पूर्व मेजर बोले- ‘ऑल इज नॉट वेल’

Author Picture
Published On: April 3, 2026

—Advertisement—

होमवीडियोअमेरिका

Iran-US Conflict: क्या ट्रंप बौखला गए हैं? युद्ध के बीच क्यों हटे आर्मी चीफ? पूर्व मेजर बोले- ‘ऑल इज नॉट वेल’

X

Iran-US Conflict: क्या ट्रंप बौखला गए हैं? युद्ध के बीच क्यों हटे आर्मी चीफ? पूर्व मेजर बोले- ‘ऑल इज नॉट वेल’

 

arw img

Iran-US Conflict: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में बड़ा फैसला सामने आया है. बीच लड़ाई में ही आर्मी चीफ को हटाने की खबरें चर्चा में हैं. रक्षा विशेषज्ञ रि. मेजर जनरल ए.के सचीव का कहना है कि ‘सब कुछ ठीक नहीं है.’ डिफेंस सेक्रेटरी और आर्मी चीफ के बीच तालमेल की कमी बताई जा रही है. उन्होने बताया कि ईरान को लेकर रणनीति पर मतभेद हैं. एक पक्ष आक्रामक कार्रवाई चाहता है. दूसरा पक्ष जमीनी ऑपरेशन से बचने की सलाह दे रहा है. ‘ग्राउंड ऑपरेशन’ में भारी नुकसान हो सकता है. इसी मुद्दे पर अंदरूनी टकराव की बात सामने आ रही है. युद्ध के दौरान ऐसा फैसला सेना के मनोबल पर असर डाल सकता है. फौज में असमंजस की स्थिति भी बन सकती है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर कारण साफ नहीं किया गया है. लेकिन संकेत यही हैं कि नेतृत्व के भीतर मतभेद गहरे हैं. इस घटनाक्रम से दुनिया को भी बड़ा संदेश गया है. अमेरिका के भीतर रणनीति को लेकर एकराय नहीं दिख रही.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X