—Advertisement—

,

कोन / सोनभद्र में मद्धेशिया वैश्य समाज का भव्य जन्मोत्सव एवं पूजन समारोह

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: September 9, 2025

—Advertisement—

कोन / सोनभद्र में मद्धेशिया वैश्य समाज का भव्य जन्मोत्सव एवं पूजन समारोह

कोन/सोनभद्र, 6 सितंबर 2025:

स्थानीय बाजार स्थित रामलीला मैदान में मद्धेशिया वैश्य समाज शाखा कोन जिला सोनभद्र के बैनर तले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजू बाबा समाजसेवी के नेतृत्व में कुल गुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज जी का जन्मोत्सव व पूजन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज जी के पूजन विधि-विधान से की गई। धूप-दीप और पुष्प अर्पित कर समाजजनों ने बाबा को श्रद्धा से याद किया। तत्पश्चात, मुख्य अतिथि काशी क्षेत्रीय मंत्री बी एन गुप्ता, विशिष्ट अतिथिगण, तथा समाज के पदाधिकारीजनों ने सभी उपस्थित लोगों को बैच व माला अर्पित कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि बी एन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. अनिल शाह ने समाज के बच्चों को संस्कारी बनाने एवं शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग की प्रतिबद्धता जाहिर की। अनिल गुप्ता दूधी ने समाज में संस्कारों का महत्व बताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने सभी जातियों को एकजुट होकर “हलवाई वैश्य भारतीय समाज” के रूप में पहचान बनाने की अपील की।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एन गुप्ता, बीजेपी जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डॉक्टर अनिल शाह, अभिषेक चौबे, अंजलि पटेल, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर अनुज कुमार गुप्ता, संजू गुप्ता, पूजा देवी, पदमा गुप्ता, मंजू गुप्ता सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी ने मिलकर ध्वज रोहण एवं गीत गायन के साथ किया गया। आयोजन ने समाज में एकता व सांस्कृतिक गौरव की मिसाल स्थापित की।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X